Devaki Nandana Vasudeva Movie Review in Hindi: IMDb 9.4 रेटिंग वाली इस फिल्म में आखिर क्या है खास?

कल रात मैंने Devaki Nandana Vasudeva फिल्म देखी और सच बताऊं तो शुरुआत ने मुझे काफी उत्साहित कर दिया। माइथोलॉजी से जुड़ी कहानी, गांव की पृष्ठभूमि और एक रहस्यमयी भविष्यवाणी — ये सब मिलकर फिल्म को दिलचस्बनाते हैं।

आज हम बात करेंगे देवकी नंदन वासुदेव के बारे में, जिसे अर्जुन जंडयाला ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी प्रशांत वर्मा ने लिखी है। फिल्म में अशोक गल्ला, मनसा वाराणसी और देवदत्त नागे मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।

यह फिल्म 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे हिंदी में Disney+ Hotstar पर भी देखा जा सकता है।

अगर आपको माइथोलॉजिकल टच वाली एक्शन-ड्रामा फिल्में पसंद हैं, तो यह रिव्यू आपके लिए है|

ट्रेलर यहाँ देखें!👇

Devaki Nandana Vasudeva Movie Review in Hindi

Movie Story

फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव से शुरू होती है, जहां एक साधु भगवान वासुदेव की मूर्ति की स्थापना करता है और गांव में एक नई आस्था का माहौल बन जाता है।

इसी गांव में रहता है कंस राजू, जिसका किरदार देवदत्त नागे ने निभाया है। कंस राजू गांव का सबसे दबंग और खतरनाक इंसान है। गांव के लोग उससे डरते हैं क्योंकि वह लोगों की जमीन और संपत्ति हड़पने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कंस राजू की एक बहन है जो कई सालों बाद बच्चे को जन्म देने वाली है। लेकिन इसी बीच काशी में एक स्वामी कंस राजू को भविष्यवाणी सुनाता है कि उसकी मौत उसके ही घर में जन्म लेने वाले बच्चे के हाथों होगी।

यह बात सुनकर कंस राजू का डर और पागलपन दोनों बढ़ जाते हैं।इसके बाद कहानी में कई घटनाएं होती हैं, जिसमें कंस राजू को एक हत्या के मामले में 14 साल की सजा भी हो जाती है।फिल्म धीरे-धीरे उस रहस्य की ओर बढ़ती है कि आखिर क्या सच में वह बच्चा कंस राजू का अंत करेगा?और यही सवाल फिल्म को आगे बढ़ाता है।

Performance & Direction

अगर एक्टिंग की बात करें तो देवदत्त नागे ने कंस राजू के किरदार को काफी दमदार बनाने की कोशिश की है। उनका स्क्रीन प्रेजेंस अच्छा है, लेकिन एक खतरनाक विलेन के रूप में उनका प्रभाव थोड़ा कम महसूस होता है।

अशोक गल्ला ने अपने किरदार को ठीक-ठाक निभाया है। कुछ सीन में उनका अभिनय अच्छा लगता है, खासकर जहां कहानी इमोशनल मोड़ लेती है।

मनसा वाराणसी का रोल सीमित है लेकिन उन्होंने अपनी भूमिका को ईमानदारी से निभाया है।

Devaki Nandana Vasudeva Movie Review in Hindi

डायरेक्टर अर्जुन जंडयाला ने फिल्म में माइथोलॉजी और गांव की कहानी को जोड़ने की कोशिश की है। फिल्म के शुरुआती 30 मिनट काफी एंगेजिंग हैं और कहानी तेजी से आगे बढ़ती है। लेकिन उसके बाद फिल्म की गति थोड़ी धीमी हो जाती है और कई जगह ऐसा लगता है कि कहानी पहले से ही अंदाजा लगाई जा सकती है।

फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है और कुछ सीन में स्पेशल इफेक्ट भी प्रभावी लगते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर स्लो मोशन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है, जो देखने में थोड़ा अटपटा लगता है।

⭐ Movie Highlights

• माइथोलॉजी से जुड़ी कहानी• शुरुआती 30 मिनट काफी एंगेजिंग• अच्छा बैकग्राउंड म्यूजिक• क्लाइमेक्स फिल्म को संभाल लेता है

अन्य पढ़े : https://tinyurl.com/5f7r86bu

Action & Entertainment

फिल्म में एक्शन की कमी नहीं है। कई सीन खून-खराबे और लड़ाई से भरे हुए हैं।लेकिन समस्या यह है कि फिल्म के कई एक्शन सीन काफी रिपीटेड लगते हैं, जिन्हें पहले भी कई साउथ फिल्मों में देखा जा चुका है।फिल्म में कुछ कॉमेडी सीन भी डाले गए हैं, लेकिन वे कहानी में खास योगदान नहीं देते और कई बार जबरदस्ती डाले हुए लगते हैं।Who Should Watch This Movieअगर आपको ये फिल्में पसंद हैं —• Mythology Based Stories• Village Background Drama• South Style Action Filmsतो यह फिल्म आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए।

Final Verdict & Rating

कुल मिलाकर Devaki Nandana Vasudeva एक औसत माइथोलॉजिकल एक्शन-ड्रामा फिल्म है।फिल्म की शुरुआत अच्छी है और कुछ सीन सच में दिलचस्प लगते हैं, लेकिन कहानी काफी हद तक प्रीडिक्टेबल हो जाती है।अगर आप बिना ज्यादा उम्मीद के यह फिल्म देखते हैं, तो यह आपको एक बार जरूर एंटरटेन कर सकती है।सबसे अच्छी बात यह है कि फिल्म में कोई भी एडल्ट या वल्गर कंटेंट नहीं है, इसलिए इसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है।

⭐ Rating: 2/5

अगर आप वीकेंड में हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट वाली फिल्म देखना चाहते हैं, तो इसे Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

Watch Full Movie

यहाँ देखें पूरी फिल्म :👇

Conclusion

तो दोस्तों, यह था Devaki Nandana Vasudeva Movie Review।अब सवाल यह है —👉 क्या आप यह फिल्म देखने वाले हैं?अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।और ऐसी ही लेटेस्ट मूवी रिव्यू पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर जॉइन करें। 🎬

Join Our WhatsApp Channel 👈https://whatsapp.com/channel/0029VbAUVqe7DAX5jUMlXm1j

Leave a Comment